Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबाइक चोरी करने वाले 4 चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 7...

बाइक चोरी करने वाले 4 चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 7 बाइक बरामद


◆ गिरफ्तार चोरों में दो कोतवाली नगर तथा दो ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड के रहने वाले


अयोध्या। कोतवाली अयोध्या की पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले 4 चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की 7 मोटर साइकिलें बरामद की गई हैं। गिरफ्तार चोरों में दो कोतवाली नगर तथा दो ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड के रहने वाले है। चारों चोर पिछले चार महीने से अयोध्या में सक्रिय थे। ये जिला अस्पताल, कचेहरी, अयोध्या पुराना सरयू पुल के आस पास के क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी करते थे। मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद पड़ोसी जिले गोण्डा चले जाते थे।

गिरफ्तार चोरी के आरोपियों में लाल सिंह पुत्र राज कुमार गडरिया बाग,किच्छा, ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड, गुफरान पुत्र उस्मान वजीरगंज, अयोध्या, दीपक पुत्र लाल मोहन किच्छा, ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड, मुन्ना चौहान फतेहगंज दालमंडी, अयोध्या शामिल है।

गुरफान पर अयोध्या तथा बस्ती में 13 मुकदमें, लाल सिंह पर पटरंगा तथा कोतवाली नगर में 5 मुकदमें, मुन्ना चौहान पर कोतवाली नगर में तीन तथा दीपक पर कोतवाली नगर में तीन मुकदमें दर्ज हैं।

गिरफ्तार करने वाली टीम में, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा, विजयन्त मिश्रा चौकी प्रभारी नयाघाट, जगन्नाथमणि त्रिपाठी चौकी प्रभारी लक्ष्मणघाट, उ.नि. मनोज कुमार कोतवाली अयोध्या, उ.नि. प्रवीण कुमार सिंह, कोतवाली अयोध्या, उ.नि. आशीष सिंह कोतवाली अयोध्या मुख्य आरक्षी सूर्य प्रकाश चतुर्वेदी, सुनील कुमार तिवारी, आरक्षी पुष्पेन्द्र, शैलेष कुमार, आनन्द पाण्डेय, पंकज पाल शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments