Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरआजीविका मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली 35 समूह की दीदियों...

आजीविका मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली 35 समूह की दीदियों को दी गई ई स्कूटी


अंबेडकर नगर। जिला प्रशासन तथा एनटीपीसी व अल्ट्राटेक के सहयोग से जिलाधिकारी अविनाश सिंह तथा मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली 35 समूह की दीदियों/समूह सखियों/बैंक सखियों को ई स्कूटी प्रदान कर उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इससे पूर्व में भी उत्कृष्ट कार्य करने वाली पांच दीदियों को  ई स्कूटी प्रदान की जा चुकी है। इस प्रकार अब तक कुल 40 दीदियों को ई स्कूटी देकर सम्मानित किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 51 उत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदियों को ई स्कूटी प्रदान करने का लक्ष्य है जिसके सापेक्ष अब तक कुल 40 दीदियों को प्रेरणा श्रोत हेतु ई स्कूटी प्रदान कर सम्मानित किया जा चुका है। इस अवसर एनटीपीसी एवं अल्ट्राटेक के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments