Tuesday, April 22, 2025
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया पार्टी के घायल नेता से मुलाकात

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया पार्टी के घायल नेता से मुलाकात


◆ सरकार को बताया किसान विरोधी


◆ गन्ना समिति चुनाव का उठाया प्रकरण


अयोध्या। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने सहकारी गन्ना समिति के चुनाव में नामांकन के दौरान हुई मारपीट में घायल सपा नेता से सर्किट हाउस में मुलाकात किया। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह किसान विरोधी सरकार है। किसानों की लड़ाई में हम उनके साथ है। चुनाव में कहां गठबन्धन रहेगा व कहां नहीं रहेगा यह राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए आया हूं। भारत में एक संविधान है। शासन सत्ता में बैठे लोगो की जिम्मेदारी संविधान के अनुसार देश को चलाने की होती है। उसी संविधान में लोकतंत्र है। वर्तमान सरकार द्वारा लोकतंत्र के साथ विश्वासघात किया जा रहा है। पालियामेंट, असेम्बली, पंचायतों या अभी हाल में गन्ना सहकारी समितियों का चुनाव चल रहा है। लोकतंत्र के हिसाब से हर व्यक्ति को स्वतंत्रता है, वह अपनी मर्जी से अपने लोगो के साथ जा करके नाम का दाखिला कर सकता है। गन्ना सहकारी समितियों में जो किसान देश के लिए बड़े उत्पादन की शक्ति देता है। किसान गन्ना सहकारी समितियों में मेम्बर होना चाहते है। यूपी में 55 सहकारी समितियों कोई दाखिला नहीं कर पाया। यहीं मामला अयोध्या में भी हुआ। रविन्दपाल को मारापीटा गया। पूरे उत्तर प्रदेश में अलोकतांत्रिक चुनाव है। मौके पर पूर्व विधायक जयशंकर पाण्डेय व अन्य पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments