Saturday, September 21, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकांग्रेस के लिए देशसेवा ही सच्ची राजनीति है -अमित कुमार वर्मा

कांग्रेस के लिए देशसेवा ही सच्ची राजनीति है -अमित कुमार वर्मा

अंबेडकर नगर। कांग्रेस की स्थापना 1885 में समस्त भारतीयों को एकता के सूत्र में जोड़कर देश को गुलामी से मुक्ति दिलाकर समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को विकास की बुलंदियों पर पहुंचाने के लिये हुआ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा कांग्रेस स्थापना दिवस पर गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अमर शहीद मंगल पाण्डेय,रानी लक्ष्मीबाई, तात्या टोपे ने आजादी की क्रांति की जो मशाल जलाई डब्ल्यू सी बनर्जी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, पं जवाहरलाल  नेहरू ,सरदार पटेल, मौलाना आजाद, बाबा साहब अम्बेडकर ने पूरे देश को साथ लेकर देश को आजाद कराया तथा कांग्रेस के लिए देशसेवा ही सच्ची राजनीति है इसी संकल्प पर चलते हुए पंडित नेहरू ने देश के चौमुखी विकास की बुलंद नींव रखी और कांग्रेस ने अपने संकल्प को सिद्ध करते हुए भारत को विश्व की अग्रिम पंक्ति में ला खड़ा किया।

जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 138वां स्थापना दिवस आज जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा की अध्यक्षता और पीसीसी सदस्य गुलाम रसूल छोटू के संचालन में एक भारत अखंड भारत के संकल्प के साथ मनाया गया, समस्त कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी, पंडित नेहरू जी, सरदार पटेल, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, मौलाना आजाद और बाबा साहब,इंदिरा गाँधी, लाल बहादुर शास्त्री जी, राजीव गाँधी, पीवी नरसिंहा राव के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया.

जिला कांग्रेस सोशल मीडिया अध्यक्ष संजय तिवारी पीसीसी सदस्य ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी स्थापनाकाल से लेकर आज देश और समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर ला खड़ा किया और आज भाजपा की फूट डालो और राज करो की नीति ,डर और नफरत की राजनीति से त्रस्त देश को एकता के सूत्र में बांधने के लिए  राहुल गांधी जी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक  उसी संकल्प को पूरा कर रही है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अकबरपुर प्रभारी सुखीलाल वर्मा ने कहा कि आजादी की लड़ाई फतह करने के बाद बिखर रही 500 रियासतों का सरदार बल्लभ भाई ने भारत में विलय कर अखंड भारत की आधारशिला रखी।

पीसीसी सदस्य गुलाम रसूल छोटू ने कहा कि कांग्रेस ने भगवान श्री राम जी की तरह समाज के दबे कुचले शोषितों को लेकर आजादी का आंदोलन चलाकर अंग्रेजों को देश छोड़ने पर मजबूर कर दिया।

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल वर्मा ने कहा कि त्याग तपस्या बलिदान और भारत का सर्वांगीण विकास कांग्रेस की परंपरा है। अकबरपुर ब्लाक अध्यक्ष आदित्य नारायण तिवारी ने कहा कि कांग्रेस ने जब देश को आजादी दिलायी तब भारत में सूई तक नहीं बनती थी पं जवाहरलाल नेहरू जी ने औद्योगिक और हरित क्रांति लाकर देश को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया।

प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य अफरोज आलम बेग, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव संजय यादव ,सोशल मीडिया महासचिव अनुराग तिवारी, रामजी वर्मा, दीनानाथ, आशाराम यादव, आनंद अमृतराज वर्मा चिंता हरण पांडेय आदि मौजूद रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments