Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतीन दिन पूर्व हुईं चोरी के मामले में पुलिस ने दर्ज किया...

तीन दिन पूर्व हुईं चोरी के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा


जलालपुर अम्बेडकर नगर। नगर के साहबतारा मोहल्ले में तीन दिन पूर्व एक घर में हुई जेवरात व नगदी चोरी के मामलें में पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली के पीछे स्थित मोहल्ला साहब तारा निवासी मो.जाहिद ने पुलिस से शिकायत किया है  कि बीते मंगलवार की रात जब उस का पूरा परिवार सो रहा था उसी बीच रात के लगभग एक बजे घर के पीछे से अज्ञात चोर घर के अंदर घुस आये।और पीछे वाले कमरे में रखे  सोने का कान का बाला, अंगूठी, नाक की कील, नथुनी, चांदी के पाजेब व पायल समेत  रखे बैग से बीस हजार,पर्स में रहे 13 हजार,आलमारी का ताला तोड़ कर दस हजार व गुल्लक के 6 हजार रुपये नगदी गायब कर दिया। पीड़ित ने बताया कि जब सुबह उस की आंख खुली तो घर के सामान बिखरे थे और आलमारी का ताला टूटा था। जिसे देख  वह अवाक रह गया। चोरी की सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छान बीन की। बुधवार को तहरीर मिलने पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments