Friday, March 6, 2026
HomeUncategorizedउत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिया दिया ज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिया दिया ज्ञापन


अयोध्या। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष डॉ संजय सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया गया।  जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रशासन की शिथिलता का परिणाम रहा कि जनपद अमेठी में एक शिक्षक परिवार के चार लोगों की घर मे घुसकर नृशंस हत्या कर दी गई। अमरोहा में विभागीय प्रताड़ना से तंग आकर एक आदर्श शिक्षक द्वारा आत्महत्या कर लेना। जिसमें दोषी विभागीय अधिकारियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए। सुल्तानपुर में एक शिक्षक द्वारा विभागीय प्रताड़ना से तंग आकर आत्मा कर लिया गया। सीतापुर के शिक्षक की राजघाट के जंगल मे हत्या करके लाश फेंक दी गयी। उन्होंने कहा कि इन मामलों में प्रशासन की साफ लापरवाही नजर आ रही है। यदि समय रहते प्रशासन नींद से नही जागता है,और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही नही करता है तो उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सड़क पर उतरकर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

उक्त अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, प्रेम कुमार वर्मा, डॉ संजय सिंह, सचिन त्रिपाठी, चंद्रशेखर सिंह, अमिताभ सिंह, उमा प्रसाद यादव, राजेश कुमार, उमा शंकर, अखिलेश तिवारी, शशि कुमार यादव, अजय वर्मा, अवधेश यादव, अलोकेस रंजन सिंह, अशोक वर्मा, अशोक यादव, विकास सिंह, दंगल सिंह, मंजेश मौर्या, सहित सैकड़ों शिक्षक गण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments