Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपुलिस अधीक्षक के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

जलालपुर, अंबेडकर नगर। विगत दिनों चोरी हुई बोलोरो के मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है । प्रार्थी रमेश कुमार तिवारी पुत्र स्वर्गीय ओम प्रकाश तिवारी निवासी भिस्वा चितौना थाना मालीपुर ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए कहा था कि 24 दिसंबर की रात नौ से दस बजे के बीच अपने नए रिहायशी मकान पर प्रार्थी अपनी बोलेरो गाड़ी को खड़ी करके भोजन करने गांव में पुराने घर पर चला गया था। वापस आया तो प्रार्थी की किसी अज्ञात व्यक्ति ने बोलेरो चोरी कर लिया। प्रार्थी द्वारा 112 व थाना मालीपुर में सूचना दिया और कुछ लोगों के बताने पर गाड़ी चुराने वाले व्यक्ति संगम पुत्र अज्ञात निवासी जल्लापुर कादीपुर थाना मालीपुर का नाम बताया गया क्योंकि उसे घटनास्थल पर लोगों ने देखा था किंतु अभी तक प्रार्थी की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। अगर पुलिस त्वरित कार्यवाही नहीं करती है तो गाड़ी संगम कहीं बेच अथवा कटवा देगा । पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने 379 के तहत मुकदमा पंजीकृत कार्यवाही शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments