Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहापौर ने सफाई मित्रों को बांटा पीपीई किट

महापौर ने सफाई मित्रों को बांटा पीपीई किट


कार्यक्रम में हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, दिलाई गई स्वच्छता की शपथ


अयोध्या। नगर निगम अयोध्या के सफाई मित्रों को महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने पीपीई किट का वितरण किया। गांधी पार्क सिविल लाइन में आयोजित कार्यक्रम में सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से आई चिकित्सकों की टीम ने सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा निःशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया। नगर निगम के अधिकारियों की मौजूदगी में सफाई मित्रों स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में लगभग 600 सफाई मित्रों को किट का वितरण किया गया। शेष अन्य सफाई मित्रों को भी पीपीई किट प्रदान की जाएगी।
महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि नगर निगम को स्वच्छ परिवेश प्रदान करना प्राथमिकता है। स्वच्छ परिवेश से बीमारियों का खतरा दूर होता है, इसके साथ में मानसिक संतुष्टि भी मिलती है। सफाई मित्र अपने स्वास्थ्य की परवाह न करते हुए वातावरण को स्वच्छ बनाते है। सफाईमित्रों की सुविधाओं को समयानुसार पूरा करने के नगर निगम हमेशा तत्पर रहता है। स्वच्छता के साथ सफाईमित्रों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए पीपीई किट का वितरण किया गया है।
मौके पर अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी राम मणि शुक्ला, कमल कुमार, देवी प्रसाद, गीता मौर्या, राजेश वर्मा, राकेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में सफाई मित्रों की मौजूदगी रही

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments