Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएक दिन पूर्व घर से लापता किशोर का फंदे से लटका मिला...

एक दिन पूर्व घर से लापता किशोर का फंदे से लटका मिला शव


मिल्कीपुर, अयोध्या। इनायत नगर थाना की पुलिस चौकी हैरिंग्टनगंज क्षेत्र अंतर्गत भिटारी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर का शव पेड़ से फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर पंचायत नामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इनायत नगर थाना की पुलिस चौकी हैरिंग्टनगंज क्षेत्र अंतर्गत भिटारी गांव निवासी 18 वर्षीय सुरजीत यादव का सोमवार की सुबह कटहल के पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में शव लटकता मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक 18 वर्षीय सुरजीत यादव पुत्र शिव बहादुर बीते रविवार की शाम करीब 5 बजे घर से साइकिल लेकर निकला था। मृतक के देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों द्वारा फोन करने पर कोई उत्तर नहीं मिला तो परिजनों द्वारा किशोर की खोज बीन की जाने लगी। परिजनों द्वारा खोजबीन करने के बाद जब किशोर का कोई पता नहीं चला तो आखिरकार थक हार कर किशोर के पिता शिवबहादुर ने इनायत नगर थाने पहुंचकर बेटे की गुमशुदगी हेतु तहरीर दी थी। सोमवार की सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने खेत में कटहल के पेड़ से घर से लापता किशोर का शव देख कर परिजनों को सूचना दिया। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही सीओ मिल्कीपुर श्रीयश त्रिपाठी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर फंदे से शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सीओ मिल्कीपुर श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत होता है फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments