Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासांसद के बेटे पर एफआईआर, सीसीटीवी फुटेज बताएगी सच

सांसद के बेटे पर एफआईआर, सीसीटीवी फुटेज बताएगी सच


◆ 21 सितम्बर की दोपहर सांसद के बेटे पर एक युवक से मारपीट का आरोप


◆ जमीन खरीद में कमीशन के लेन-देन का सामने आया है विवाद


अयोध्या। सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद के उपर कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमें में जबरदस्ती ले जाना, मारपीट करना व धमकी देने की धाराएं लगाई गयी है। आरोपों का सच जानने के लिए पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटना 21 सितम्बर दोपहर की है। जिसमें पहले पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगा। लेकिन मामला मीडिया में आने के बाद हाईप्रोफाईल हो गया। जिसके बाद पुलिस एफआईआर दर्ज करके जांच में जुटी है।


क्या है पूरा मामला


थाना पूराकलंदर क्षेत्र के ग्राम पलिया रिसाली हनुमतनगर निवासी रवि तिवारी ने कोतवाली नगर में दिए गये अपने शिकायती पत्र में कहा है कि उसने अपने जान पहचान के अकवारा गांव के रहने वाले शीतला प्रसाद की जमीन को लेकर एक लाख एडवांस के रुप में दिया था। उसकी मध्यस्थता से खातेदार ने अजीत प्रसाद पुत्र अवधेश प्रसाद तथा लाल बहादुर के नाम बैनामा कर दिया। जिसमें अजीत प्रसाद ने उसे एक लाख चेक के माध्यम से दिया। जब वह स्टेट बैंक सिविल लाइन के पास खड़ा था, ंतो अजीत प्रसाद, राजू व सिपाही शशिकांत यादव समेत 15 से 20 लोग पांच गाड़ी से आए व अजीत प्रसाद ने उसे गाड़ी में बिठा लिया। आरोप है कि उसे वह लोग मारते पीटते हुए ले गए। तहसील के पास गाड़ी खड़ी करके वीडियो बनाने के बाद उसे छोड़ दिया।


सीसीटीवी फुटेज बताएगी घटना का सच


आरोपो में जिस मार्ग का जिक्र किया गया है। इन मार्ग पर कई शोरुम है। जिनके सीसीटीवी कैमरे अच्छे मेगा पिक्सल के है। इन कैमरों की फुटेज घटना का सच बताएगी। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया आनी भी शुरु हो गई है।
‘‘ अजीत प्रसाद के खिलाफ कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें जबरदस्ती ले जाना, मारपीट करनपा व धमकी देना जैसी धाराएं लगाई गयी है। – अश्वनी कुमार पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments