Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरस्वीट हाउस की विनिर्माण इकाई का खाद्य विभाग द्वारा किया गया निरीक्षण

स्वीट हाउस की विनिर्माण इकाई का खाद्य विभाग द्वारा किया गया निरीक्षण


अम्बेडकर नगर। जिला अधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ की बिक्री सुनिश्चित कराए जाने के उद्देश्य से शनिवार को श्रवण क्षेत्र के निकट स्थित घाघुपुर में संचालित आराध्या स्वीट हाउस की विनिर्माण इकाई पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा सहायक आयुक्त खाद्य श्रवण कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में औचक छापेमारी की गई। विनिर्माण इकाई में बिक्रयार्थ भंडारित किए गए छेना रसगुल्ला, काला जाम तथा छेना पनीर के कुल तीन नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला भेजा गया। निरीक्षण के समय खाद्य कारोबारी राजीव कुमार सिंह द्वारा कार्यरत कार्मिकों का मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र, जल परीक्षण रिपोर्ट, खाद्य पदार्थों के क्रय बिल निरीक्षण हेतु प्रस्तुत नहीं करने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नोटिस निर्गत की जा रही है। जांच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार पांडे, आदर्श प्रताप, तथा मनीषा सिंह सम्मिलित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments