Sunday, August 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासंदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत मामले में केस दर्ज

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत मामले में केस दर्ज


◆ पति सिरताज और ससुर शमशाद को पुलिस ने किया गिरफ्तार


कुमारगंज, अयोध्या। कुमारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत इटौंजा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत के मामले में नया मोड़ आया है मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति व ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या में केस दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है।

      बता दे की बीते बुधवार शाम को गांव निवासी सिरताज़ की करीब 26 वर्षीय पत्नी राशिदा बानो की संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर पंखा के हुक से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर छानबीन कर रही थी।

      गुरुवार को मृतका के पिता जलील पुत्र स्व.लियाकत हुसैन निवासी भावापुर थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ने थाना कुमारगंज में तहरीर दिया है कि उसकी पुत्री का पति सिरताज व ससुर शमशाद दहेज के लिए मारपीट किया करते थे। घटना के दिन भी पुत्री को मारा पीटा गया और फांसी लगा कर मार डाला। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना कुमारगंज की पुलिस मृतका के पति सिरताज और ससुर शमशाद के विरुद्ध दहेज अधिनियम और दहेज हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज मृतका के पति सिरताज और ससुर शमशाद को पिठला मोड़ से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments