Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअबोध छात्रों की पिटाई, जान से मारने की धमकी देने का भी...

अबोध छात्रों की पिटाई, जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप

बसखारी अंबेडकर नगर। पुरानी रंजिश को लेकर अबोध छात्रों की पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि 2 छात्रों के बीच पहले हुई कहासुनी को लेकर एक छात्र अपने साथियों के साथ विद्यालय से घर जा रहे एक ही परिवार के एक छात्र एवं दो अबोध छात्रों की पिटाई कर दी। मामला आलापुर कोतवाली क्षेत्र झखरवारा में स्थित पॉइंन कान्वेंट स्कूल से जुड़ा हुआ है। शिव तारा ग्राम सभा के शिवतारा निवासी अहमद खान ने आरोप लगाया कि  पाइन कन्वेंट स्कूल झखरवारा में पढ़ने वाले उसके तीन बच्चों को छुट्टी होने के बाद घर लौटते समय मोटरसाइकिल से आए कुछ लड़कों ने बेल्ट से पिटाई कर दी और कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने आलापुर पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि कुछ महीने पहले उसके पुत्र अकदस खान व हिमांशु और गगन के बीच विवाद हो गया था। जिस रंजिश को लेकर सोमवार को हिमांशु और गगन अपने दो अन्य साथियों के साथ मोटरसाइकिल से आए और छुट्टी के बाद घर आ रहे उसके तीनों बच्चों की बेल्ट से पिटाई कर दी और कट्टा दिखाकर उन्हें जान से मारने की धमकी देकर चलते बने। इस संदर्भ में  कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बेचू सिंह यादव ने कहा कि मामला संज्ञान में है। जांच करा कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments