Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारौनाही क्षेत्र की दुष्कर्म पीड़िता से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

रौनाही क्षेत्र की दुष्कर्म पीड़िता से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष


अयोध्या। थाना रौनाही क्षेत्र की दुराचार पीड़िता से मिलने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अयोध्या पहुंचे। पीड़िता के आवास पहुंच कर मदद का आश्वासन दिया। पीड़िता को 25000 की आर्थिक मदद भी की। इससे पहले रौनाही टोल प्लाजा पहुंचने पर जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का फूल माला से स्वागत किया।

पत्रकारों से वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा उत्तर प्रदेश ही नहीं लगभग सभी भाजपा शासित राज्यों की कानून व्यवस्था लगभग अस्तित्वहीन है। महिलाओं के खिलाफ़ दिन-प्रतिदिन बढ़ते अपराधों पर भाजपा सरकार का नकारात्मक रवैया अत्यंत चिंताजनक है। अपराधियों की ये निर्भीकता प्रशासन की पूर्ण नाकामी का परिणाम है। इस कारण प्रदेश में पनपता असुरक्षित वातावरण भारत की बेटियों की स्वतंत्रता, उनकी आकांक्षाओं पर बंदिश है।

मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद, प्रदेश महासचिव मनोज कुमार गौतम, महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, रामदास वर्मा, जिला प्रवक्ता सुनील गौतम, रेनू राय, लखनऊ से आई पीसीसी मेंबर अनामिका यादव, इंद्रधान यादव ,लाल मोहम्मद, रामसागर रावत ,आजाद चौधरी ,रिशु सिंह, रमोट पासी आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments