Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमारपीट के मामले में एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज

मारपीट के मामले में एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज


जलालपुर, अंबेडकर नगर। मालीपुर बाजार से घर जाते समय गोल बंद होकर विपक्षियों ने जाति सूचक शब्दों व भद्दी भद्दी गालियां देते हुए हमलावर हो गए। जिससे गंभीर चोट आई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट ,एससी एसटी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। प्रकरण मालीपुर थाना क्षेत्र का है। थाना क्षेत्र के रुकुनपुर गांव निवासी शिवम ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बीते 14 सितंबर को दोपहर करीब 3 बजे मालीपुर बाजार अपनी बाइक से आया था और घर जा रहा था मंसूरपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा था जहां विपक्षी आदित्य सिंह निवासी मंसूरपुर अपने साथ शिवम निवासी मंसूरपुर तथा चार अज्ञात लड़कों के साथ गोल बंद होकर बाइक से आए और मेरी बाइक के सामने अपनी बाइक खडी करके जाति सूचक शब्दों के साथ गालियां देने लगा और हाथ में पहने लोहे की पंच और लोहे की पाइप आदि से मुझ पर हमला कर दिया। जिससे मुझे गंभीर चोटे आई और मेरा सिर फट गया। आसपास के लोगों को इकट्ठा होते देख मुझे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध मारपीट, एससी/ एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments