Sunday, August 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन


आलापुर अंबेडकर नगर। विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन पं दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माडल इंटर कालेज रामनगर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिरीश कुमार सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक रहे। प्रशिक्षण शिविर में एसएमडीसी के ट्रेनर अवधेश कुमार सोनी ने प्रधानाचार्य ,प्रधानाचार्या एवं अध्यापक, अध्यापिकाओं को बताया कि विद्यालय के विकास के लिए सरकार की तरफ से बजट पूरा नहीं मिल रहा है इसकी कमी पूरी करने के लिए आप सभी लोगों को अपने जनप्रतिनिधियों से आर्थिक सहायता प्राप्त कर विद्यालय का विकास कर सकते हैं। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों से आए अध्यापक अध्यापिकाओं को जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्कूलों में बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रणविजय कुमार, तस्मीन कौसर, रघुनाथ प्रसाद यादव, मीरा वर्मा, अनुपमा उपाध्याय आदि लोगों ने प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments