Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरवृद्धा को मृतक दिखाकर पेंशन काटे जाने के मामले में सहायक विकास...

वृद्धा को मृतक दिखाकर पेंशन काटे जाने के मामले में सहायक विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी पर गिरी गाज


अंबेडकर नगर। वृद्धावस्था पेंशन में मृतक दिखाकर पेंशन काटे जाने की शिकायत को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया है। जिलाधिकारी ने तत्काल जिला समाज कल्याण अधिकारी को जांच अधिकारी नामित करते हुए प्रकरण के त्वरित जांच करने का निर्देश दिया। जांच अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि केवला देवी पत्नी स्व० जोखूराम निवासी ग्राम- पतौना विकास खण्ड कटेहरी का वृद्धावस्था पेंशन वित्तीय वर्ष 2022-23 में वृद्धावस्था पेंशन सत्यापन सूची में विकास खण्ड कटेहरी के ग्राम मीरपुर मंशापुर,से प्राप्त वृद्धावस्था पेंशन सत्यापन आख्या में मृतक अंकित किया गया है। जिसके आधार पर इनकी पेंशन जनपद स्तर से रोक दी गयी। इस संबन्ध में ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण), विकासखण्ड-कटेहरी से प्राप्त आख्या के अनुसार तत्कालीन तथा वर्तमान ग्राम पंचायत अधिकारी सरिता शुक्ला द्वारा मृतक अंकित किया गया है।

 उक्त लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई करने व सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) के खिलाफ निलंबन की संस्तुति की कार्यवाही के लिए सक्षम अधिकारी को पत्राचार करते हुए आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments