Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराम की पैड़ी के समीप शराब पीने का वीडियो वायरल, सफाई कर्मी...

राम की पैड़ी के समीप शराब पीने का वीडियो वायरल, सफाई कर्मी निष्कासित


◆ संस्था पर लगाया गया 50 हजार का अर्थदंड


अयोध्या। बुधवार को अयोध्या राम की पैड़ी के समीप दो व्यक्तियों के द्वारा शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति नगर निगम अयोध्या की जैकेट पहने हुए है। वीडियो के वायरल होने बाद नगर आयुक्त ने सम्बंधित कर्मचारी को निष्कासित कर दिया है। सेवा प्रदाता संस्था पर 50 हजार का अर्थदंड लगाया है।

नगर निगम की वर्दी पहने हुए कर्मचारियों का शराब पीते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले की जानकरी होने पर नगर आयुक्त संतोष शर्मा को जैसे ही मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल प्रभाव से जांच अपर नगर आयुक्त अनिल सिंह को सौंप दी। जांच में पाया गया कि वायरल वीडियो की घटना सत्य पाई गई। वीडियो में शराब का पीता हुआ श्रमिक सेवा प्रदाता संस्था लॉयन सिक्योरिटी के द्वारा नियोजित है। घटना को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त ने दोषी कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। साथ ही सम्बन्धित कार्यदायी संस्था लॉयन सिक्योरिटी के विरुद्ध 50 हजार रुपये का दंड आरोपित किया है। सम्बन्धित सफाई एवं खाद्य निरीक्षक को इस प्रकार की पुनरावृत्ति भविष्य में न पाये जाने के सम्बन्ध में सचेत किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments