Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याक्षेत्रीय अध्यक्ष ने घर-घर सम्पर्क कर लोगों को बनाया भाजपा का सदस्य

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने घर-घर सम्पर्क कर लोगों को बनाया भाजपा का सदस्य


◆ मिल्कीपुर विधान सभा के तीन मंडल में चलाया गया सम्पर्क अभियान


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने पदाधिकारियों के साथ मिल्कीपुर विधान सभा के तीन बूथों पर घर-घर सम्पर्क कर लोगों को भाजपा का डिजिटल सदस्य बनाया। पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत घर-घर सम्पर्क व संवाद का अभियान चलाकर लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया जाना है। अभियान 11 सितम्बर से 17 सितम्बर तक चलेगा।

क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव को आत्मसात करते हुए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सर्मपित है। सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए विकसित भारत की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है। राष्ट्रहित को हृदय में समाहित करते हुए हम सभी को भाजपा की नीतियों जुडना चाहिए।

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि सदस्यता महाअभियान में 11 से 17 सितम्बर तक पार्टी द्वारा घर-घर सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत मिल्कीपुर विधानसभा के हैरिंग्टनगंज मंडल के पलिया लोहानी, मिल्कीपुर के सिधूना तथा कुमारगंज मंडल के बवां में घर-घर सम्पर्क अभियान चलाया। पार्टी की विचारधारा से लोगों को परिचित करते हुए उन्हें भाजपा सदस्य बनाया गया है।

मौके पर विधान परिषद सदस्य अवनीश सिंह, पुष्पेंद्र पासी, अवधेश पांडे बादल, अभिषेक मिश्रा, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, सरजू दुबे, राघवेंद्र पांडे, अभिषेक सिंह, संतोष सिंह अनित सिंह, अजय तिवारी, अवधेश पाठक, अभिषेक सिंह भोला, सर्वजीत सिंह, बंशीधर शर्मा आदि लोग थे।

नंदीग्राम मंडल के छतिरवा तथा रानीबाजार मंडल के सतहरि में पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने घर-घर सम्पर्क कर लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया। इस दौरान पूर्व सासंद ने कहा कि देश का भविष्य पीएम मोदी के सशक्त नेतृत्व में ही सुरक्षित है। पार्टी की राष्ट्रहित सर्वोपरि का भाव, सर्वांगीण, सर्वसमावेशी तथा सर्वस्पर्शी विकास की नीतियों के साथ भाजपा विश्व का सबसे बड़ा दल है। अन्त्योदय की सिद्धान्तों पर अन्तिम व्यक्ति के उत्थान की नीतियों के साथ जुड़ कर हमें देश के प्रति अपने दायित्वों का पालन करना है। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments