Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमालीपुर थानाध्यक्ष का तबादला, प्रभाकांत तिवारी को मिली थाने की कमान

मालीपुर थानाध्यक्ष का तबादला, प्रभाकांत तिवारी को मिली थाने की कमान

जलालपुर, अम्बेडकरनगर। विवादो के सुर्खियों मे रहने वाली मालीपुर थानाध्यक्ष का आखिरकार तबादला हो गया। इनके तबादला की सूची जारी होते ही सोशलमीडिया पर तरह तरह के आरोप प्रत्यारोप होना शुरू हो गया। मालीपुर थानाध्यक्ष के रुप मे शिवांगी त्रिपाठी ने लगभग 5 माह पूर्व कार्यभार ग्रहण किया था। जिनसे लोगों को काफी न्याय की उम्मीद थी परन्तु धीरे धीरे विवादो मे घिरती चली गयी और इनके विरुद्ध लोगों के विरोध के स्वर मुखर होने लगे। इनके विरुद्ध कई जांच भी शुरू हो गयी है। कई लोगों ने इनसे प्रताड़ित होकर आत्महत्या भी करने का प्रयास किया। पूरे थानाक्षेत्र मे इनके रवैये से काफी लोग आहत रहे। फिलहाल शनिवार को इककी तबादला का लिस्ट जारी होते ही लोगों मे खुशी की लहर दौड़ गयी। तमाम लोगों द्वारा मिष्ठान वितरित किया गया और पार्टी भी गयी। अब नवागत थानाध्यक्ष के रूप मे प्रभाकांत तिवारी ने पदभार ग्रहण किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments