Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपरिषदीय विद्यालय में कार्यरत शिक्षक ने फांसी लगाकर दी जान

परिषदीय विद्यालय में कार्यरत शिक्षक ने फांसी लगाकर दी जान


अम्बेडकर नगर। परिषदीय विद्यालय में कार्यरत शिक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया । मृतक शिक्षक जालौन जनपद का निवासी था। पुलिस द्वारा मृतक के परिवार वालों को घटना की सूचना दे दी गई है। जालौन जनपद निवासी 27 वर्षीय शिवेंद्र निरंजन सिंह पुत्र बद्री प्रसाद सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय जजरही जमालपुर में सहायक अध्यापक के पद कार्यरत थे। शिवेंद्र जिले के अन्य ब्लाक से म्युचुअल ट्रांसफर पर जजरही में आए हुए थे। शिवेंद्र अकबरपुर कोतवाली के इंद्रलोक कॉलोनी में शैलेंद्र वर्मा के मकान में किराए पर रहते थे। शनिवार को काफ़ी देर तक जब वह सोकर नहीं उठे तो अन्य किराएदारों ने जाकर कुंडी खटकाई तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। उन लोगों द्वारा इसकी सूचना स्थानीय पुलिस वह शिवेंद्र के विद्यालय के प्रधानाध्यापक को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि शिवेंद्र का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था । बताया जा रहा है कि मृतक शिवेंद्र पत्नी के साथ यहां रहता था रक्षाबंधन के पूर्व पत्नी उनकी मायके गई हुई थी। क्षेत्राधिकार अभय मौर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments