Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में चटकी लाठियां आधा दर्जन घायल

पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में चटकी लाठियां आधा दर्जन घायल


जलालपुर अंबेडकर नगर। पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें कई लोगों के सर फट गये और कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले आई और दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए कार्रवाई शुरू कर दिया है। प्रकरण जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के जैनापुर गांव का है। जहां बीते शुक्रवार को अनिरुद्ध व लालजी के पक्षो  में पुरानी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट हुई इस मारपीट में दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन लोगों के सर फट गये और कइयो को चोटे आयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई जहां  दोनों पक्षों की तहरीर पर एक दूसरे के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए मेडिकल हेतु भेज दिया गया। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मेडिकल हेतु भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments