Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज

मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। बेटी से गाली गलौज व मारपीट करने के मामले में पीड़ित मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पडताल शुरू कर दी गई है। जलालपुर कोतवाली अंतर्गत मीरापुर गांव निवासिनी महिला तजिबुल निशा ने पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया कि बीते गुरुवार की सुबह गांव के ही नसीब पुत्र मोहम्मद तौफीक के द्वारा महिला की पुत्री को अकारण ही गाली देने लगा। जब उसके द्वारा गाली गलौज का विरोध किया गया तो आरोपी नसीब ने उस पर लाठी से वार किया जिससे उसके शरीर में काफी अंदरूनी चोटे आई। हल्ला गुहार सुनकर आसपास के लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घटना से भयभीत महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की जिस पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पडताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments