Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedपेपर उत्पादन के साथ पर्यावरण संक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही...

पेपर उत्पादन के साथ पर्यावरण संक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है पैका लिमिटेड


अयोध्या। दर्शन नगर स्थित पैका लिमिटेड देश में प्रतिष्ठित कम्पनी है। जो पेपर, पल्प व गन्ने की खोई से निर्मित कम्पोस्टेबल टेबलवेयर का उत्पादन कर रही है। उत्पादन के साथ ही पैका लिमिटेड द्वारा पर्यावरण के संरक्षण व संर्वधन के लिए भी कई महत्वपूर्ण पहल की गई है।

                  पैका लिमिटेड द्वारा जल संरक्षण का प्रयास किया जा रहा है। जिसके लिए आसपास के 9 तालाबों की देखभाल की जिम्मेदारी ली है। कम्पनी द्वारा अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों के तहत स्थानीय गावों में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है। जिसमें विशेषज्ञ डाक्टरों को आमंत्रित किया जाता है। शिविर का खर्च कम्पनी के द्वारा किया जाता है।

पैका लिमिटेड द्वारा नियमित रूप से वृक्षारोपण अभियान भी चलाया जाता है। कम्पनी द्वारा आधुनिक मियावाकी पद्धति का उपयोग कर व आस- पास के गावों में समय समय पर वृक्षारोपण करके पर्यावरण को स्वच्छ रखने का प्रयास किया जाता है।

कंपनी स्थानीय किसानों के लिए उपचारित जल की व्यवस्था करती है, जिससे वे अपने खेतों की सिंचाई कर सकते हैं और फसलों की उपज बढ़ा सकते हैं। स्थानीय ग्राम हैंडपंप लगवाकर शुद्ध पेयजल की उपलब्धता को सुनिश्चित करती है।

पैका लिमिटेड ने आसपास के गांवों में सोलर लाइट्स लगवाकर ऊर्जा के क्षेत्र में भी योगदान दिया है। इसके साथ ही, मिल से निकलने वाले पानी के नालों की नियमित सफाई भी की जाती है, जो ग्राम प्रधानों की देखरेख में की जाती है।

इन सब कार्यों से पैका लिमिटेड एक उदाहरण प्रस्तुत करती है कि औद्योगिक कंपनियां किस प्रकार सामाजिक और पर्यावरणीय योगदान कर सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments