Saturday, March 7, 2026
HomeNewsसदस्यता महाअभियान में भाजपा प्रत्येक बूथ पर बनाएगी 200 सदस्य

सदस्यता महाअभियान में भाजपा प्रत्येक बूथ पर बनाएगी 200 सदस्य


◆ महानगर में 80 हजार सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता महाअभियान दो सितम्बर से प्रारम्भ हो रहा है।  शनिवार को महानगर के सभी 400 बूथों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों, पार्टी के जिला स्तरीय पदाधिकारियों तथा प्रवासियों द्वारा कार्यशाला में बूथ के कार्यकताओं से संवाद किया गया । महाअभियान में प्रत्येक बूथ पर अभियान चला कर लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया जाएगा।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने सहादतगंज पर, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने पूराबाजार व रिकाबगंज, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने अयोध्या मंडल के रानोपाली व दर्शन नगर, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने दिल्ली दरवाजा तथा प्रताप नगर शक्ति केन्द्र, ब्लाक प्रमुख उषा सिंह ने मड़ना, शैलेन्द्र कोरी गद्दोपुर में आयोजित कार्यशाला में भाग लिया।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि दो सितम्बर से शुरू हो रहे महाअभियान के तहत कार्यकर्ता घर-घर सम्पर्क करे। जनसंवाद के माध्यम से सरकार की योजनाओं की चर्चा करते हुए लोगों को भाजपा की विचार धारा से जोड़ेगे। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता सरकार के सबका साथ सबका विकास का लक्ष्य सभी को बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाएं।

महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा का संगठन महापर्व हर तीन साल के बाद होता है। जो संगठन के लिए एक बड़ा अवसर होता है। ताकि जन-जन तक पहुंचा जा सके। पदाधिकारी और कार्यकर्ता अंतिम छोर के बैठे व्यक्ति तक पहुंचेंगे। उन्हें भाजपा की नीतियों से जोड़ेंगे।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि सदस्यता को लेकर प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्यता का लक्ष्य रखा गया हैं। जिसमें अभियान के प्रथम दिन ही प्रत्येक बूथ पर 50 कुल 25000 सदस्य बनाने की तैयारियां कर ली गई। महानगर में लक्ष्य से अधिक लोगों तथा सम्पर्क व संवाद के जरिए भाजपा सदस्य बनाया जाएगा।

                  मंडल अध्यक्ष अनुराग त्रिपाठी ने डाभासेमर, शशि प्रताप सिंह ने नानकपुरा, वरूण चौधरी ने शांतिपुर, बालकृष्ण वैश्य ने मणिराम दास की छावनी, सहित अन्य पदाधिकारियों ने शक्ति केन्द्रों पर कार्यशाला को सम्बोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments