Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागुरु गोविंद सिंह के चारों साहिबजादों के शहीदी दिवस के अवसर दूध...

गुरु गोविंद सिंह के चारों साहिबजादों के शहीदी दिवस के अवसर दूध का किया गया वितरण

अयोध्या। गुरु गोविंद सिंह के चारों साहिबजादों व माता गुजरी जी का शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में जमुनिया बाग में दूध का वितरण किया गया। सिख समाज के सेवादारों ने आने जाने वाले लोगों को गर्म दूध का वितरण किया। पूरा कार्यक्रम नगरबाग़ स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा के जत्थेदार बाबा महेंद्र सिंह के नेतृत्व में किया गया।
सेवादार नवनीत सिंह ने बताया कि आज गुरु गोविंद सिंह के चारों साहिबजादों और माता गुजरी का बलिदान सिख समाज के लिए गर्व की बात है। 10 लाख सैनिकों के सामने चमकौर के मैदान में हुए युद्ध के दौरान बारी-बारी से उनका बलिदान किया गया। 22 दिसंबर 1704 को गुरु गोविंद साहिब के बड़े साहिबजादे अजीत सिंह और फिर जुझार सिंह शहीद हुए। 27 दिसंबर 1704 में गुरुगोविंद सिंह के दो साहिबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह को इस्लाम धर्म कबूल न करने पर सरहिंद के नवाब ने दीवार में जिंदा चुनवा दिया। उनकी शहादत को देखते हुए आज हमने दूध वितरण की सेवा का कार्यक्रम रखा है और आज आ रहे लोगों को गरम दूध वितरित कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में गुरमीत सिंह सोनू कवल आकाशदीप सतनाम ऋषि शगुन दीप जसवीर सिंह सेठी प्रधान कोषाधक्ष भगवंत सिंह उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments