Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपत्रकार घनश्याम भारती को मिला विद्यावाचस्पति मानद सम्मान

पत्रकार घनश्याम भारती को मिला विद्यावाचस्पति मानद सम्मान


अम्बेडकर नगर। पीड़ित मानवता की गूंगी वेदना को स्वर दे रहे वरिष्ठ पत्रकार और लेखक घनश्याम भारती को उनके कार्यों का आंकलन करते हुए भागलपुर बिहार की विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ ने विद्यावाचस्पति मानद सम्मान से सम्मानित किया है। जिस पर जिले के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया। यह सम्मान डॉक्टरेट के समक्ष है।

      जलालपुर तहसील के दुलहूपुर गांव निवासी घनश्याम भारती विगत तीन दशक से सक्रिय पत्रकारिता से जुड़े हैं। जिनके सैकड़ो लेख देश विदेश के तमाम प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। वे दर्जनों कहानी और कई उपन्यास के साथ अयोध्या के प्रसिद्ध कवि डॉ ताराचंद तन्हा के जीवन संघर्ष और साहित्य की योगदान पर लघु शोध पूर्ण कर चुके हैं। इसके पूर्व उन्हें राजीव गांधी एक्सीलेंस अवार्ड के अलावा भारत गौरव सम्मान, शान- ए-अवध सम्मान, पं. गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकारिता सम्मान के साथ शब्द श्री साहित्यिक सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। इसी क्रम में विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ ने विद्यावाचस्पति मानद सम्मान देकर उनका कद और ऊंचा कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments