Friday, July 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबाइक सवार को तेज़ रफ़्तार ट्रक ने रौंदा, गंभीर हालत में रेफर...

बाइक सवार को तेज़ रफ़्तार ट्रक ने रौंदा, गंभीर हालत में रेफर व बाइक के उड़े परखच्चे


मिल्कीपुर, अयोध्या। अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित इनायत नगर थाना क्षेत्र के उछाह पाली सम्पर्क मार्ग के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारकर रौंदते हुए ट्रक चालक भागा। वहीं घटनाकारित भाग रहे ट्रक को स्थानीय लोगों द्वारा पकड़ कर पुलिस के हवाले करने का दावा किया जा रहा है।
बता दें कि जनपद सुल्तानपुर के बल्दीराय थाना अंतर्गत निहूरा पूरे बेही गांव निवासी राकेश मौर्य पुत्र रामचन्दर अपने साढ़ू राम सहाय के घर कीन्हूपुर गांव आए थे। रविवार को वह अपने साढ़ू के बेटे प्रकाश को बाइक से लेकर अपने घर वापस जा रहा था। अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित उछाह पाली सम्पर्क मार्ग के पास पहुंचा था तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में लापरवाही पूर्वक आ रहे एक ट्रक चालक ने बाइक सवार राकेश मौर्य 35 वर्ष तथा प्रकाश 21 वर्ष को जोरदार टक्कर मारकर रौंदते हुए भाग निकला। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और एनएचएआई 1033 की एम्बुलेंस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची 1033 की एम्बुलेंस के डॉ अतुल कुमार श्रीवास्तव ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया। जहां मौजूद डॉ रेशमी श्रीवास्तव ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। हादसे में घायलों की बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। वही घटनाकारित भाग रहे ट्रक को स्थानीय लोगों द्वारा सेवरा मोड़ के पास से पकड़ कर पुलिस के हवाले किए जाने का दावा किया है।
प्रभारी निरीक्षक इनायत नगर अभिमन्यु शुक्ल का कहना है कि उक्त घटना की जानकारी उन्हें नहीं है और न ही उक्त मामले में कोई तहरीर ही मिली है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments