Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याऋषि त्रिवेदी बने हिन्दू महासभा त्रिदंडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

ऋषि त्रिवेदी बने हिन्दू महासभा त्रिदंडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने


अयोध्या। अखिल भारत हिन्दू महासभा त्रिदंडी द्वारा नए राजनैतिक दल बनाने की घोषणा की गई है। रविवार को आयोजित राष्ट्रीय व प्रान्तीय अधिवेशन में इसकी घोषणा की गई। ऋषि त्रिवेदी को नये दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। उत्तर प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष चन्द्रमौलि शुक्ला को बनाया गया है।

अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद ऋषि त्रिवेदी ने कहा कि देश के सभी राज्यों के प्रभारियों की घोषणा जल्द से जल्द की जाएगी। जिससे संगठन को सम्पूर्ण देश में तेजी के साथ आगे बढ़ाया जा सके। नये संगठन की संगठनात्मक ढांचे की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा कर लिया जायेगा, ताकि संगठन अपने कार्यकर्ताओं के साथ हिन्दुत्ववादी मुद्दों की लड़ाई लड़ने के लिये सड़कों पर उतर सके।

अधिवेशन के शुरूआत होते ही देशभर से पहुंचे हिन्दू महासभा के प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में वर्तमान में कई भागों में विभक्त हिन्दू महासभा से ऊपर उठकर हिन्दुत्व वादी कार्यों को बेरोकटोक के साथ आगे बढ़ाने के लिये नये दल के रूप में अखिल भारत हिन्दू महासभा त्रिदंडी का नाम प्रस्तावित किया गया। जिस पर आम सहमति बनाते हुये इस नये दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में ऋषि त्रिवेदी को राष्ट्रीय अध्यक्ष की बागडोर सौंपी गयी। जिसके उपरान्त ऋषि त्रिवेदी ने अधिवेशन में मौजूद कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि कार्यकर्ताओं की उम्मीदों पर खरा उतरते हुये देशभर में अखिल भारत हिन्दू महासभा त्रिदंडी मजबूती के साथ स्थापित होगी और हिन्दू मतदाताओं के सामने एक मजबूत विकल्प के रूप में अखिल भारत हिन्दू महासभा त्रिदंडी दल सामने होगा।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन उपाध्याय, हिंदू महिला सभा महामंत्री आरती यादव, अयोध्या महामंत्री रेनू सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह, अयोध्या जिलाध्यक्ष रामधन निषाद, जिला उपाध्यक्ष राहुल निषाद, जिला मंत्री मुकेश निषाद, सहित सैकड़ों राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments