Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएक माह पूर्व भगाई गई किशोरी को पुलिस ने किया बरामद,आरोपी को...

एक माह पूर्व भगाई गई किशोरी को पुलिस ने किया बरामद,आरोपी को भेजा जेल

जलालपुर अंबेडकर नगर। एक माह पूर्व भगाई गई किशोरी को पुलिस ने आरोपी समेत मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। प्रकरण कटका थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि मेरी पुत्री 17 वर्ष 6 माह की है जिसे बीते 12 जुलाई को रात में मेरे घर से बिना किसी को बताएं किसी अज्ञात व्यक्ति ने बहला फुसला कर भगा ले गया। जिसकी काफी खोजबीन की गई परंतु कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने पिता की तहरीर पर 137 (2) 87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर तलाश कर रही थी की मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि अभियुक्त जौनपुर बस स्टॉप से कहीं दूर भगाने के प्रयास में है। मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते हुए उप निरीक्षक दिलेश कुमार सरोज हमराहियों के साथ प्राइवेट गाड़ी से वहां पहुंचे जहां पर अभियुक्त विकास मौर्य अपहृत किशोरी को कही ले जाने की फिराक में बैठा हुआ था। पुलिस ने इसे पकड़ लिया पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विकास मौर्य पुत्र गुरु प्रसाद निवासी ताखा पश्चिम थाना शाहगंज जनपद जौनपुर बताया। पुलिस ने आरोपी युवक के पास से अपहृत किशोरी को भी बरामद किया और आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया । उक्त टीम में उपनिरीक्षक अवधेश कुमार श्रीवास्तव, कांस्टेबल विजय प्रताप यादव ,महिला कांस्टेबल दीपशिखा मिश्रा शामिल रही। कटका थाना अध्यक्ष अजय प्रताप ने बताया कि आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments