Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबीमारियों से बचाव करती है पीपीई किट-ओमकार गुप्ता

बीमारियों से बचाव करती है पीपीई किट-ओमकार गुप्ता


◆ सफाई कर्मचारियों को पीपीई  किट वितरित करते हुए बोले चेयरमैन


बसखारी अंबेडकर नगर। नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार  गुप्ता व अधिशासी अधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पी पी ई) किट का वितरण किया गया। नगर पंचायत कार्यालय में समारोह पूर्वक वितरित किए गए पी पी ई किट के लाभ के बारे में बताते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने कहा कि यह किट संक्रमण से बचाव के साथ-साथ   स्वच्छता दूतो को कई प्रकार की बीमारियों से भी बचाती है। सफाई कर्मचारियों को निर्देश देते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष ओंमकार गुप्ता ने कहा कि  इस किट का प्रयोग करते हुए आप सभी सफाई कर्मचारी अपने कार्य को सुचारू रूप से करेंगे। पीपीई किट में दस्ताने,गाउन,जूता, मास्क, चश्मा आदि कई वस्तुएं थीं। जिन्हें पाकर सफाई कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया। इस दौरान सभासद राम जी, सभासद सुभाष निषाद, मोनू, लिपिक अभिषेक कुमार कार्यालय सहायक राकेश आदि कई  लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments