Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यावैदिक मंत्रोचार के बीच सम्पन्न हुआ अयोध्या महोत्सव आयोजन को लेकर भूमि...

वैदिक मंत्रोचार के बीच सम्पन्न हुआ अयोध्या महोत्सव आयोजन को लेकर भूमि पूजन


◆ 29 दिसम्बर से फारएवर लान में होगी अयोध्या महोत्सव की शुरुवात


◆ लोकपरम्परा, लोकसंस्कृति व लोककला के संगम की दिखेगी झलक


अयोध्या।सकारात्मक उर्जा का संवाहक व आध्यात्म की रश्मि को पूरे परिवेश में बिखरने की उद्देश्य से आयोजित भूमि पूजन का कार्यक्रम अयोध्या महोत्सव के आयोजन स्थल पर सम्पन्न हुआ। राजकीय पालीटेक्निक अयोध्या के निकट स्थित फारएवर लान में वैदिक मंत्रोंचार के साथ महोत्सव के मुख्य संयोजक व अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने भूमि पूजन किया।

अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अयोध्या महोत्सव जनपद ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण भारत की विभिन्न विधाओं के कलाकारों, साहित्यकारों, चित्रकारों, उद्यमियों, शिक्षाविदों व अन्य विभिन्न क्षेत्र की प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करता है। विधायक अमित सिंह चौहान ने कहा कि महोत्सव में मर्यादा व आदर्शो को समाहित करती अयोध्या की संस्कृति का जीवंत दर्शन होता है। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि हमारी संस्कृति, संस्कार व परम्पराओं के संरक्षण हेतु इस प्रकार के आयोजनों की आवश्यकता है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रोहित सिंह ने कहा कि लोककलाएं व लोकपरम्पराओं को दर्शाते सांस्कृतिक कार्यक्रम तन मन को मनोरंजन देने के साथ हमें आध्यात्मिक उर्जा से भर देते है। अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि हमारी लोकसंस्कृति, परम्पराओं, जीवन शैली के विभिन्न रंगों को अपने भीतर समाहित करते अयोध्या महोत्सव को लगातार मिल रहा जनसमर्थन इसकी सफलता का परिचायक रहा है।

उन्होने बताया कि अयोध्या महोत्सव की शुरुवात 29 दिसम्बर को फारएवर लान में प्रातः 11 बजे दुरदुरिया पूजन के माध्यम से होगी। जिसके बाद संत पूजन व भजनमृत का आयोजन होगा। 30 दिसम्बर को कन्या पूजन, रक्षक अभिनंदन समारोह, 31 को विशाल दंगल, अयोध्या आयडल, डीजे नाईट, 1 जनवरी को अयोध्या आयडल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, न्यू इयर नाईट, 2 जनवरी को कला साधक समारोह, अवध में राम, कवि सम्मेलन, तीन जनवरी को अयोध्या आयडल, लोककला चैम्पियनशिप, कामेडी नाईट, चार जनवरी को अयोध्या प्रतिभा सम्मान समारोह, अयोध्या आयडल, भोजपुरी सिने अवार्ड का आयोजन किया जायेगा। 5 को कलारंग धूमों अयोध्या, आपदा प्रबन्धन, फिटनेश प्रो चैम्पियनशिप, 6 को किसान गोष्ठी, अयोध्या आयडल, फोक अवार्ड शो, 7 से संस्कार युवा कुम्भ, मिस्टर एण्ड मिसेज कल्चर इंडिया व 8 जनवरी को सम्मान समारोह अयोध्य आयडल का आयोजन किया जायेगा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री अश्वनी चौबे उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर डा विक्रमा पाण्डेय, रवि तिवारी, आकाश अग्रवाल, अरुण द्विवेदी, नाहिद कैफ, रेणुका रंजन श्रीवास्तव, बलवीर सिंह, विवेक पाण्डेय, विजय यादव, एसबी सागर, मोहित मिश्रा, रणजीत यादव, राजन श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, पूजा अरोड़ा, ऋचा उपाध्याय, सुचि श्रीवास्तव, राजेश गौड़ उपस्थित रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments