Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकरंट की चपेट में आने से युवक की मौत, मां बाप की...

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, मां बाप की इकलौती संतान था मृतक


जलालपुर अंबेडकर नगर। करंट की चपेट में आने से इकलौते पुत्र की मौत हो गई। जिससे पूरे गांव में ही नहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के मलिकपुर छितूनी गांव का है। गांव निवासी लालमनि का 32 वर्षीय पुत्र संजय जो अपने घर का इकलौता चिराग था। सोमवार की सुबह जानवरों  के लिए मशीन से चारा काटकर और  दूसरा कार्य करने जा रहा था तभी मशीन में आया हुआ तार कहीं कटा था जिसमें टेप लगा हुआ था परंतु इसकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां से उसे अन्य चिकित्सालय में ले जानें की सलाह दी गई। परिजन नगपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम भेज दिया है। मृतक के डेढ़ व ढाई साल की दो पुत्रियाँ है। इस घटना से परिवार ही नहीं पूरे क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ है इकलौता पुत्र अपने घर का चिराग था इतना व्यवहार कुशल और शालीन व्यक्ति था जिसके जाने से आज लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। मृतक मालीपुर में फुटवियर की दुकान अपने पिता के साथ चलाता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments