Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभाजपा जिला मंत्री दीपक तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई तिरंगा यात्रा...

भाजपा जिला मंत्री दीपक तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई तिरंगा यात्रा की तैयारी बैठक


अंबेडकर नगर। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर खजुरी मंडल की तिरंगा यात्रा की तैयारी बैठक भीटी के एक मैरेज लॉन में संपन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री दीपक तिवारी रहे। अध्यक्षता खजूरी मंडल अध्यक्ष दिलीप तिवारी ने की।

मुख्य अतिथि दीपक तिवारी ने तिरंगा यात्रा निकालने के लिए कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श के बाद रूट चार्ट बनाया, एवं आगामी कार्यक्रमों हेतु शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी तथा बूथ अध्यक्षों को बूथ समिति व पन्ना प्रमुख तथा जातीय समीकरण के हिसाब से प्रत्येक बूथ से गणना कर सूची बना ले, के बारे में बताया, जिससे आगामी होने वाली बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह को अपना वृत्त दे सकें। वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष रमाशंकर सिंह ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। बैठक में मंडल प्रभारी राम बहाल वर्मा, उपाध्यक्ष इंद्र प्रताप पांडे, अनूप श्रीवास्तव,अवधेश श्रीवास्तव, अमर बहादुर सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी, महामंत्री रानेश पांडे, मंडल मंत्री कुलदीप अग्रहरि, शक्ति केंद्र संयोजक ऋषि चौहान, विनोद दुबे, दीपक दुबे, अनिल सिंह, प्रवीण पांडे, हवलदार तिवारी, विनय गुप्ता, त्रिलोकी तिवारी,लव कुश तिवारी, शैलेश सिंह, भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष रामबख्श सिंह, दिनेश सिंह, पवन कुमार सिंह, दिनेश पांडे, भाजपा नेता संदीप मिश्रा, योगेंद्र सिंह, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments