Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमारपीट के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

मारपीट के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा


जलालपुर अंबेडकर नगर। पूर्व रंजिश को लेकर लाठी डंडे से की गई किशोर की पिटाई के बाद पुलिस ने विपक्षियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। प्रकरण जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के मंगुराडिला गांव का है । जहां के इश्तियाक अहमद ने पुलिस से शिकायत किया है कि बुधवार को उसके पाट्टीदार सुल्तान ने उसके पुत्र सिराज को उस समय लाठी डंडे से पिटाई कर दी जब वह दुकान से सामान लेकर वापस लौट रहा था। पिटाई से उसके पुत्र सिराज  के सर में चोट लगने से बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा विपक्षी घायल को मृतक समझकर भाग खड़े हुए। होश आने पर पीड़ित पुत्र ने घर पहुंच कर पूरी घटना बताया। इसके बाद जलालपुर पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी सुल्तान पुत्र सब्बू के विरुद्ध प्राण घातक हमला समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments