Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याओलंपिक संघ द्वारा विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित करना साजिश

ओलंपिक संघ द्वारा विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित करना साजिश


अयोध्या। कुश्ती की स्टार खिलाड़ी विनेश फोगाट के ओलंपिक संघ द्वारा अयोग्य घोषित करने  को लेकर कांग्रेसियों ने कांग्रेस कार्यालय पर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन अपर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा विनेश फोगाट फाइनल मैच में पहुंच चुकी थी। परंतु एक दिन बाद ही अचानक से खबर आई की उन्हें मैच से अयोग्य घोषित  कर दिया गया है। उनका इस प्रकार से मैच अयोग्य घोषित होना उनके खिलाफ गहरी साजिश प्रतीत होती है। जिसकी कांग्रेस पार्टी निष्पक्ष जांच की मांग करती है।

महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा विनेश फोगाट को हताश होने की ज़रूरत नही है। वह देश की बेटी हैं। वह मेडल से बढ़कर हैं। उनका होना ही हमारे लिए गोल्ड है। इतिहास में विनेश फोगाट का नाम हमेशा सुनहरे अक्षरों में लिखा जायेगा।

जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा पूरे विश्व ने विनेश को फोगाट के खिलाफ हुई साजिश को देखा। विनेश फोगाट देश की पहली बेटी है जिन्होने यहां तक का सफर तय किया है। पहले मैच में ही विश्व की नंबर एक और पिछली बार ओलंपिक विजेता को हराकर यहां तक का सफर पूरा किया। पूरे देश को विनेश फोगाट पर नाज है।

ज्ञापन देने वालों में पूर्व विधायक माधव प्रसाद ,पीसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह , पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, महिला जिला अध्यक्ष रेनू राय, महानगर अध्यक्ष सविता यादव, करण त्रिपाठी ,बसंत मिश्रा, फ्लावर नकवी, रामेंद्र मोहन मिश्रा ,अशोक कनौजिया, चंचल सोनकर, उमेश उपाध्याय, प्रवीण श्रीवास्तव, रोहित यादव आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments