Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या11 से 15 अगस्त तक भाजपा चलाएगी हर-घर तिरेगा अभियान

11 से 15 अगस्त तक भाजपा चलाएगी हर-घर तिरेगा अभियान


◆ तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यालय में हुई बैठक


अयोध्या। भाजपा द्वारा 11 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। भाजयुमो द्वारा तिरंगा यात्राओं का आयोजन होगा। महापुरूषों तथा उनसे जुड़े स्मारकों की साफ-सफाई मार्ल्यापर्ण, अभियान चला कर जनता से अपने घरों-दुकानों तथा प्रतिष्ठानों में तिरंगा लगाए जाने अनुरोध करेंगे। विभाजन विभिषिका दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन होगा। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर भाजपा सहादतगंज कार्यालय पर बैठक की गई।

बैठक में प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्र ने कहा कि प्रत्येक भारतीय का यह कर्तव्य है कि शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करे। हमें राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव से काम करना चाहिए। सभी कार्यकर्ता हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक देशवासी से खुद को जोड़ने की अपील विभिन्न माध्यमों से करें। इसके लिए जागरुकता रैली, गोष्ठी व बैठकों की श्रंखलाएं चलायी जायेगी।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा हर घर तिरंगा अभियान के तहत कार्यकर्ता घर-घर सम्पर्क कर उन्हें अपने घरों-मकान तथा प्रतिष्ठानों पर पूर्ण सम्मान के साथ राष्ट्र ध्वज लगाने के लिए प्रेरित करें। सम्पर्क के दौरान देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महापुरूषों के विषय में चर्चा करें। हर घर तिरंगा अभियान से सभी को जुड़ने का अनुरोध करें।

जिलापंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि प्रदेश में उत्सव का माहौल बने और प्रदेशवासियों में गर्व की भावना का संचार हो, इसके लिए 11 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा अभियान’ आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष अभियान व्यापक तथा बेहतर रूप में क्रियान्वित किया जाएगा।

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। भगवान राम ने लक्ष्मण से कहा था कि जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरियसी। अर्थात मां और मातृभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर होती है। मातृभूमि के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को हर देशभक्त को निभाना चाहिए। समाज को सही दिशा दिखाने की जिम्मेदारी भी बौद्धिक लोगों की है।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान में 11 से 13 अगस्त तक युवा मोर्चा द्वारा तिरंगा यात्रा तथा महापुरूषों तथा उनसे जुड़े स्मारकों की साफ सफाई की जाएगी। 12 व 13 अगस्त को महापुष्पों की मूर्तियों पर मार्ल्यापर्ण किया जाएगा। 13 से 15 अगस्त तक कार्यकर्ता घर-घर सम्पर्क कर लोगों को अपने घरों में तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करेंगें। 14 अगस्त विभाजन विभिषका दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यालय सदाहतगंज में संगोष्ठी का आयोजन होगा। इस दौरान प्रर्दशनी भी लगाई जाएगी। कार्यक्रम को लेकर सभी को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

बैठक में क्षेत्रीय मंत्री विनोद, डॉ. बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, अभिषेक मिश्रा, ओम प्रकाश सिंह शक्ति सिंह, शैलेंद्र कोरी, तिलक राम मौर्य, डॉ राकेश मणि त्रिपाठी, अरविंद सिंह, आशा गौड़, प्रतिमा शुक्ला, परमानंद मिश्र सहित मंडल अध्यक्ष सभी मोर्चा अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments