Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसपा सांसद लाल जी वर्मा की पुत्री डा० छाया वर्मा द्वारा युवक...

सपा सांसद लाल जी वर्मा की पुत्री डा० छाया वर्मा द्वारा युवक को धमकाने का आडियो वायरल


अम्बेडकर नगर। सपा सांसद लालजी वर्मा की पुत्री डॉक्टर छाया वर्मा की सोशल मीडिया पर एक आडियो तेजी से वायरल हो रही है। वायरल आडियो में डा० छाया वर्मा एक युवक को धमका रही हैं। चर्चा है कि डा० छाया वर्मा जिस युवक को धमका रही हैं वह कटेहरी विधान सभा का निवासी दीपू वर्मा है। ऑडियो में युवक दीपू द्वारा फेसबुक पर डॉक्टर छाया वर्मा के विरोध में टिप्पड़ी किया था। इस बात को लेकर नाराज छाया वर्मा ने युवक को अपने लहजे में धमकाना शुरू कर दिया। फेसबुक पर टिप्पणी करने की बात शुरू हुई और उनके क्लीनिक पर युवक द्वारा इलाज कराए जाने के संबंध में ज्यादा पैसा लेने को लेकर भी ऑडियो में तीखी बहस हुई, वही डॉक्टर छाया वर्मा ने अपनी गलती मानते हुए युवक दीपू वर्मा का पैसा वापस किए जाने की बात भी कही। वही दीपू ने कटेहरी उपचुनाव हारने की बात अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया था। डा० छाया वर्मा अपना क्लीनिक भी चलाती है।
सोशल मीडिया पर आडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। छाया वर्मा कटेहरी विधानसभा उपचुनाव की समाजवादी पार्टी से प्रबल दावेदारों में हैं। इसके पहले जलालपुर विधानसभा से बसपा के टिकट पर उप चुनाव लड़ी थी और कुछ ही मतों से हार गईं थी। वायरल आडियो की पुष्टी अयोध्या समाचार नहीं करता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments