Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या की रामलीला एक से 12 अक्टूबर तक होगी आयोजित

अयोध्या की रामलीला एक से 12 अक्टूबर तक होगी आयोजित


◆ विभिन्न भूमिकाओं ने नजर आएंगे देश के प्रसिद्ध कलाकार


अयोध्या। इस बार अयोध्या की रामलीला का छठा संस्करण होगा। रामलीला के फाउंडर अध्यक्ष सुभाष मालिक बॉबी ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि अयोध्या की रामलीला एक अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक होगी। इसे लाइव दूरदर्शन, यू-ट्यूब पर लाइव देखा जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि इस संस्करण में वेद सागर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। मंगिशा सीता की भूमिका निभाऐगीं। पदमश्री मालिनी अवस्थी शबरी’, बॉलीवुड स्टार भाग्य श्री- ’वेदमति’ की भूमिका में दिखेंगी। इसके अलावा अयोध्या की रामलीला में गोरखपुर के सांसद और सुपर स्टार रवि किशन ’केवट, सांसद मनोज तिवारी – परशुराम और राजा मुराद ’राजा दशरथ’ की भूमिका में दिखेंगें। उन्होंने बताया कि, भाग्य श्री मां सीता की भूमिका निभा चुकी है और मां शबरी की भी भूमिका निभा चुकी है। भाग्य श्री हर बरस भगवान राम के दर्शन करने अयोध्या आती हैं। बिंदू दारा सिंह – ’भगवान शंकर’ रजा मुराद ’राजा दशरथ’ राकेश बेदी- ’राजा जनक’, विनय सिंह- ’कुंभकरण’, नरेश कौशिक- ’नारद मुनि’, किशन भारद्वाज- ’हनुमान’ की भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा अनिमेष मंडा- ’शत्रुघ्न’, राकेश बेदी- ’राजा जनक’ और बॉलीवुड के एक्टर मनीष शर्मा रावण के किरदार में नजर आएंगे।

उन्होंने बताया कि दुनिया की पहली रामलीला जिसमें इतने बड़े कलाकार काम कर रहे हैं,। अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है। जिसकी प्रशंसा प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कर चुके हैं। भगवान राम का किरदार निभाने वाले वेद सागर का कहना है अपने आप को भाग्यशाली समझता हूं कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का किरदार निभाने का अवसर मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments