Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या16 अगस्त से समाजवादी मजदूर सभा चलाएगा जन जागरण अभियान

16 अगस्त से समाजवादी मजदूर सभा चलाएगा जन जागरण अभियान


अयोध्या। समाजवादी मजदूर सभा के द्वारा बैठक में निर्णय लिया गया कि महानगर कमेटी द्वारा जन जागरण करते हुए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें 2000 सदस्य बनाने का लक्ष्य लिया गया है। सितंबर माह में मजदूर किसान जन चौपाल का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए 16 अगस्त से जन जागरण का अभियान प्रारंभ किया जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप प्रदेश सचिव अखिलेश चतुर्वेदी ने कहा कि प्रदेश व देश की वर्तमान सरकार किसान ,मजदूर, विरोधी है यह सरकार किसी भी सूरतमें मध्यम व कमजोर वर्ग की हितैषी नहीं है। आज सभी वर्ग के लोग पूरी तरह से हैरान व परेशान है किसी तरह से वह अपने परिवार का भरण पोषण कर पा रहे है। बैठक को अजय यादव ,अभिषेक यादव, कैलाश कोरी ने भी संबोधित करते हुए संगठन को विस्तार देने की बात कही।

बैठक में प्रमुख रूप से विशाल, ऋषभ, मस्तराम यादव, हरिओम, मोतीलाल यादव, राम नरेश, विशाल गौतम, महेश गौतम, नंदलाल चौधरी, संतोष रावत ,गौतम कुमार,राज सिंह,श्याम,पंकज,बलराम,देवा आदि लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments