Friday, March 6, 2026
HomeVideoपूर्व मंत्री ने लगाया किसानों की जमीन पर हड़पने का आरोप

पूर्व मंत्री ने लगाया किसानों की जमीन पर हड़पने का आरोप


◆ सत्ता के संरक्षण में किसानों की जमीन अवैध रूप से लेने का चल रहा है खेल – पवन पाण्डेय


अयोध्या। पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय ने प्रेस वार्ता में मांझा बरहेटा में हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा द्वारा किसानों की जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सत्ता के संरक्षण में किसानों की जमीनों पर अवैध कब्जे का प्रयास कर रहा है। बांउसर आकर किसानों को मुकदमा लिखवाने जेल भिजवाने की धमकी देते है। अगल-बगल की जमीनों को लोढ़ा ने ले लिया है। बीच में इन किसानों का जमीन व मकान पड़ रहा है। जो इन्हें खटक रहा है। जिसे लेने के लिए मारने-पीटने को कहते है। अधिकारियों के पास जाने की बात पर कहते है हमने सबको खिला रखा है। कोई कुछ बोलेगा नही।

उन्होंने बताया कि दिल्ली के चिकित्सक सुखदीप सिंह ने अपनी पत्नी के नाम पर जमीन ली उनके बगल एक पाण्डेय परिवार ने जमीन ली दोनों पर बाउंडी हो गई। एक महीने बाद हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा  के लोगों ने बुलडोजर से पूरी बाउंडी गिरी दिया। पीड़ित परिवार अधिकारियों के यहां दौड़ता रहा कोई सुनवाई नही हुई। बाद में दोनों परिवारों ने न्यायालय की शरण गए। यह स्थिति सत्ता तथा प्रापटी डीलर के गठजोड की।  प्रशासनिक अधिकारी पीड़ित पर ही कार्यवाही की बात करते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अयोध्या का व्यापारी, किसान ऐसे ही प्रताड़ित किया गया। चुनाव के बाद भी भाजपा का अहंकार कम नही हुआ है। अधिकारी, प्रापर्टी डीलर तथा सत्ता के संरक्षण में किसानों की जमीन अवैध रूप से लेने का खेल चल रहा है। किसानों की लडाई समाजवादी पार्टी लड़ेगी। किसानों के साथ अन्याय नही होने दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments