Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याउत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचित हुए संतोष...

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचित हुए संतोष कुमार यादव

मिल्कीपुर, अयोध्या। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा हैरिंग्टनगंज में कांटे की टक्कर में निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 18 मतो के अंतर से अध्यक्ष पद हेतु संतोष कुमार यादव निर्वाचित हुए। मंत्री रविन्द्र कुमार वर्मा एवं कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पांडेय निर्वाचित हुए। प्रा.वि पाराताज पुर में संपन्न हुए चुनाव में कुल 412 शिक्षक प्रतिनिधियों में से 367 ने मतदान किया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए महिला सिपाहियों समेत पुलिस बल मुस्तैद रहा।

जानकारी देते हुए जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ने बताया कि पूर्वान्ह 10 बजे से 11 बजे तक नामांकन के  तय समय सीमा के अंतर्गत अध्यक्ष पद हेतु संतोष कुमार यादव, सरवरे आलम एवं राम निहाल, मंत्री पद हेतु अरविंद प्रताप यादव, जामवंत एवं रविंद्र वर्मा तथा कोषाध्यक्ष पद हेतु वीरेंद्र कुमार पांडे एवं मनोज कुमार चौरसिया ने पर्चा दाखिल किया। 11 से 11ः30तक नामांकन पत्रों की जांच हुई,सभी के नामांकन वैध पाए गए। 11से 12 बजे तक नाम वापसी का समय दिया गया था किसी भी पद पर नाम वापसी नहीं हुई। अपरान 12ः30 से मतदान प्रारंभ होकर 3ः30 तक चला। चुनाव संपन्न कराने के लिए मसौधा  ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र कुमार यादव निर्वाचन अधिकारी, बीकापुर ब्लॉक मंत्री रविंद्र गौतम सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। मतदान के उपरांत मतगणना प्रारंभ हुई जिसमें अध्यक्ष पद पर संतोष कुमार यादव को 157, सरवरे आलम को 139 एवं राम निहाल यादव को 71 मत मिले। मंत्री पद पर रविन्द्र कुमार वर्मा  को 136 जामवंत को 132 अरविंद प्रताप यादव को 96 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर वीरेंद्र कुमार पांडे 181 को एवं मनोज कुमार चौरसिया को 178 मत मिले। जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी ने ब्लॉक इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते  हुए आशा व्यक्त किया सभी को साथ लेकर शिक्षक हितों के लिए संघर्ष करते रहेंगे। मंत्री चक्रवर्ती सिंह ने कहां की अधिवेशन में 412 शिक्षकों ने सदस्यता ग्रहण किया ,जिसमें से  367 शिक्षकों ने मतदान किया ।इससे  परिलक्षित होता है उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ को शिक्षकों का अपार समर्थन प्राप्त है। कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार भारती  कहा कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी संगठन हित में काम करते रहेंगे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments