Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर अहिरौली थाने के निकट पलटी परिवहन निगम की बस, कई यात्री घायल

अहिरौली थाने के निकट पलटी परिवहन निगम की बस, कई यात्री घायल

0
677

अम्बेडकर नगर। अकबरपुर से लखनऊ जा रही परिवहन निगम की बस अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर अहिरौली थाने के समीप अवैध तरीके से सड़क के किनारे रखी गई गिट्टी के ढेर पर चढ़कर पलट गई। बस मे लगभग दो दर्जन से ऊपर यात्री सवार थे, जिसमें लगभग आधा दर्जन से अधिक यात्रीयों को चोटें आई। घायलों को अहरौली पुलिस की मदद से कटेहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए ले जाया गया। वहीं मौके पर घटना की सूचना पाते ही सी ओ सी ओ सिटी सुरेश मिश्रा भी पहुंचे और घायलों से मिलकर हाल जाना। वही सीओ सिटी ने रोड पर रखी हुई गिट्टी को संबंधित इंजीनियर से बात कर तत्काल गिट्टी को हटाने का निर्देश दिया

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here