Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरश्रवणक्षेत्र के शाखा प्रबंधक ने यू पी एस कुड़िया चितौना को प्रदान...

श्रवणक्षेत्र के शाखा प्रबंधक ने यू पी एस कुड़िया चितौना को प्रदान किया स्मार्ट टीवी

अम्बेडकर नगर। बड़ौदा बैंक की 117 वीं स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा शाखा श्रवण क्षेत्र के शाखा प्रबंधक जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय कुड़िया चितौना  शिक्षा क्षेत्र कटेहरी को एक स्मार्ट टीवी दान स्वरूप प्रदान की गई। स्मार्ट क्लास का उद्घाटन शाखा प्रबंधक एवं ग्राम प्रधान द्वारा किया गया। उद्घाटन के पूर्व राम पलट सिंह इंचार्ज प्रधानाध्यापक द्वाराअतिथि का बैज अलंकरण  कर स्वागत किया गया । मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन किया गया। बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना ,स्वागत गीत अन्य कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। क्लास में टीवी लगने से बच्चों का काफी आह्लादित  एवं प्रसन्न थे। विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत शाखा प्रबंधक  द्वारा एक अवसर ही वृक्ष एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत नीम  वृक्षारोपण किया गया । कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रमुख एवं विद्यालय परिवार द्वारा अतिथि को एक स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments