Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबसपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का अयोध्या पहुंचने पर कई जगह हुआ...

बसपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का अयोध्या पहुंचने पर कई जगह हुआ स्वागत

अयोध्या। बसपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल के अयोध्या पहुंचने पर कई जगह पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि मायावती ने एक कार्यकर्ता को जो जिम्मेदारी दी है। वह जिम्मेदारी तन मन से निभाएंगे। नगर निगम चुनाव हो या फिर लोकसभा चुनाव हो बहुजन समाज पार्टी जीतेगी और अच्छा प्रदर्शन करेगी। आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव में मायावती प्रधानमंत्री बनेगी। इस दौरान राम पथ चौड़ीकरण के जद में आ रहे पीड़ित व्यापारियों को लेकर उन्होंने कहा कि व्यापारियों को उचित मुआवजा मिलना चाहिए। शहर का विकास हो रहा है अच्छी बात है लेकिन किसी की जमीन जा रही है तो उसको उसका मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होने कहा कि प्रदेश का पाल समाज ओबीसी व सर्व समाज बसपा के साथ है। सर्व समाज बसपा के साथ था बसपा के साथ है तभी 2007 में मायावती मुख्यमंत्री बनी थी। हमारी पार्टी निकाय चुनाव को लेकर बड़ी तैयारी है। मायावती ने 2 अक्टूबर को ही मीटिंग कर दे संदेश दिया था। निकाय चुनाव में बहुजन समाज पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments