Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनिर्माणाधीन मकान में मिला महिला का शव, पति का रूहानी इलाज करवाने...

निर्माणाधीन मकान में मिला महिला का शव, पति का रूहानी इलाज करवाने आई थी मृतका


बसखारी अम्बेडकर नगर। बसखारी थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात महिला का शव अर्ध निर्मित मकान में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना  पर पहुंची बसखारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान करने में जुट गई हुई थी। जिसमें शाम तक ही  पुलिस को सफलता मिल चुकी है। हालांकि महिला की मौत कैसे हुई इसके लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। मृतक महिला की पहचान शबनम पत्नी ज़ाकिर हुसैन निवासी रानी गंज बैरिया बलिया के रूप में हुई है।जो अपने पति का रूहानी इलाज करने के लिए अपने पिता के साथ दरगाह आयी हुई थी।मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह जलालपुर रोड पर घुरहू पुर कब्रिस्तान के सामने स्थित एक अर्ध निर्मित मकान से दुर्गन्ध आने पर जब कुछ स्थानीय लोग अन्दर गये तो एक महिला का शव देखकर सन्न रह गए।और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर महिला की पहचान करने के प्रयास में जुट गई।शव से आ रही दुर्गन्ध एवं संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से शंका जताई जा रही है कि इस महिला की दो-तीन दिन पूर्व ही  हत्या कर शव को इस अर्ध निर्मित मकान में ठिकाने लगा दिया गया है। मृतक महिला के पास से  एक आधार कार्ड व कुछ आपत्ती जनक सामान मिला है।शव काफी पुराना होने के चलते चेहरे एवं शरीर में भारी सूजन होने के कारण उसकी पहचान मौके पर नहीं हो पा रही थी। लेकिन शाम तक महिला की शिनाख्त शबनम पत्नी ज़ाकिर हुसैन उम्र लगभग 35 महिला के रूप में हुई है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह ने बताया कि मृतक महिला की पहचान हों चुकी है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मृत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments