Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपूर्व प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर लोहिया भवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम,75...

पूर्व प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर लोहिया भवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम,75 किसानों को किया गया सम्मानित

अम्बेडकर नगर। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण ( आत्मा) योजना अंतर्गत जनपद स्तरीय किसान मेला/ कृषि प्रदर्शनी स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह पूर्व प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में लोहिया भवन सभागार अकबरपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी ,मुख्य विकास अधिकारी तथा ब्लाक प्रमुख द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। साथ ही साथ जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी तथा ब्लॉक प्रमुख द्वारा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी ,जनपद सलाहकार,जिला उद्यान अधिकारी तथा अन्य अधिकारियों द्वारा कृषि निवेश की उपलब्धता की जानकारी, रवि की प्रमुख फसलों पर चर्चा, कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी, औद्योगिक फसलों पर चर्चा, जाड़े में पशुओं का रखरखाव पर चर्चा, किसान क्रेडिट कार्ड एवं बैंक योजनाओं पर चर्चा किया गया। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित कृषकों का उत्साहवर्धन किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया। मौके पर उपस्थित किसानों द्वारा अपनी-अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया जिस पर जिलाधिकारी ने किसान की समस्याओं का निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। जनपद स्तर एवं विकासखंड स्तर पर विभिन्न फसलों धान की खेती, गेहूं की खेती, मसूर की खेती, मटर की खेती, सरसों खेती, चना की खेती, पशुपालन,गन्ना की खेती, अमरूद, केला, मधुमक्खी, शिमला मिर्च, मसाला मिर्च, फूलों की खेती, मत्स्य पालन, प्राकृतिक खेती तथा जैविक खेती आदि में प्रथम स्थान एवं द्वितीय स्थान पाने वाले कुल 75 किसानों को जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी तथा अन्य अधिकारियों द्वारा शाल पहनाकर तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अनुराग जैन, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, ब्लाक प्रमुख अकबरपुर, एमएलसी प्रतिनिधि, संबंधित विभाग के अधिकारी /कर्मचारी तथा किसान मौके पर उपस्थित रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments