Friday, July 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतालाब में डूबने से युवक की मौत

तालाब में डूबने से युवक की मौत


जलालपुर अम्बेडकर नगर। युवक के तालाब में डूबने की सूचना पर परिजनों मे कोहराम मच गया। पुलिस व प्रशासन ने गोताखोरों की मदद से शव को  निकलवा कर पंचनामा करने के पश्चात परिजनों के सुपुर्द कर दिया।घटना सोमवार की शाम करीब चार बजे नगर के रामलीला मैदान निवासी अरुण कुमार मिश्रा का लगभग 35 वर्षीय पुत्र रिंकू मिश्रा को सुरहुरपुर रोड स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के पीछे के तालाब की तरफ जाता हुआ लोगों ने देखा । मौके पर चरावाह स्थानीय महिलाओं तथा मजदूरों द्वारा घटना की सूचना पिता अरुण कुमार मिश्रा को दी गयी। सूचना पर पहुंचे पिता और अन्य व्यक्तियों को पुत्र की जानकारी नहीं मिलने पर किसी अनहोनी की आशंका के चलते प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित किया गया। सूचना पर उप जिलाधिकारी सुभाष सिंह तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य के नेतृत्व में पहुंचे पुलिस कर्मियों ने गोताखोरों की मदद से घंटों की कड़ी मशक्क्त के बाद तालाब में डूबे शव को खोज निकाला गया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों की भारी भीड़ जुटी रही। शव का पंचनामा करवाने के पश्चात पुलिस ने अंतिम संस्कार हेतु शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कुछ माह पूर्व मृतक के एक भाई की कोतवाली के सामने नाला मे गिरने से मौत हो गयी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments