Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराजीव गांधी वृक्षारोपण अभियान की हुई शुरूआत

राजीव गांधी वृक्षारोपण अभियान की हुई शुरूआत


◆ तकपुरा में किया गया पौधरोपण


अयोध्या। कांग्रेस द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे राजीव गांधी वृक्षारोपण अभियान के तहत दर्शन नगर के तकपुरा जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव तथा अंकुर खत्री के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम की शुरूआत की गई।

इस दौरान जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा हमारे पर्यावरण को बचाए रखने के लिए वृक्षों की बहुत ही आवश्यकता है परंतु उत्तर प्रदेश सरकार विकास के नाम पर सभी प्रमुख मार्गो से बड़ी तादाद में फलदार और छाव देने वाले वृक्षों को कटवा रही है। अयोध्या में हो रहे विकास की कीमत हमारे वृक्षों और पर्यावरण को चुकानी पड़ रही है। सरकार पुराने वृक्ष कटवा रही है पर उनकी जगह नए वृक्ष नहीं लगाई जा रहे हैं जो की बहुत ही निंदनीय कार्य है।

कांग्रेस नेता अंकुर खत्री ने कहा कांग्रेस पार्टी ने हरित क्रांति चलकर पूरे देश में वृक्षारोपण और उन्नतशील खेती को बढ़ावा देने का अभियान चलाया था। अयोध्या में बड़े पैमाने पर काटे जा रहे हैं पेड़ सत्ताधारी दल की पर्यावरण के प्रति उदासीनता को दर्शाता है।

जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने बताया कि लगभग एक माह तक चलने वाले राजीव गांधी वृक्षारोपण अभियान कि आज शुरुआत की गई तथा कांग्रेस जनों ने तीन वर्षों तक लगाए गए वृक्षों के रखरखाव की जिम्मेदारी भी ली।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल, महेश वर्मा, उग्रसेन मिश्रा, मोहम्मद अमीरू, बसंत मिश्रा, दीप कृष्ण वर्मा, राम चरित्र मौर्य, मनोज वर्मा, रोहित यादव, विष्णु वर्मा आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments