Monday, August 3, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारोजगार मेले में 82 बेरोजगारों को मिला रोजगार

रोजगार मेले में 82 बेरोजगारों को मिला रोजगार


अयोध्या। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, मॉडल कैरियर सेन्टर, राजकीय आई.टी.आई व कौशल विकास मिशन अयोध्याएक दिवसीय रोजगार मेल का अयोजन किया गया। राजकीय आईटीआई में आयोजित रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की तकनीकी व गैर तकनीकी कंपनी वर्धमान थ्रेड यार्न्स के एचआर द्वारा 24, एलएनटी के एचआर द्वारा 48 तथा चेक मेट सिक्योरिटी के एचआर द्वारा 10 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। धर्मेन्द्र, जिला रोजगार सहायता अधिकारी अयोध्या ने मेले में प्रतिभाग कर रहे अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन एवं  उज्जवल भविष्य की कामना की। कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। सहायक जिला रोजगार सहायता अधिकारी शैलेन्द्र कुमार शुक्ला ने काउंसलिंग में आये हुए युवाओं को साक्षात्कार एवं कैरियर का चुनाव कैसे करें तथा सफलता होने के गुण बताये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments